Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धोखाधड़ी कर खाते से 49900 रुपये निकाले गए पैसे को साइबर सेल ने वापस कराया


रिपोर्ट : धीरज सिंह


बलिया : रामदेव शर्मा के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 49,900/- रूपये को दिनाँक 03.06.2021 को साइबर सेल बलिया द्वारा उनके खाते मे वापस कराया गया ।


संक्षिप्त विवरणः-

                          दिनाँक-24.05.2021 को शिकायतकर्ता रामदेव शर्मा पुत्र स्व0 महेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम बलेसरा थाना गढ़वार जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के बैंक आफ बड़ौदा के खाते से दिनाँक-24.05.2021 को 49,900/- रूपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है ।

          पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-03.06.2021 को शिकायतकर्ता श्री रामदेव शर्मा के खाते में 49,900/- रूपये वापस कराया गया । शिकायतकर्ता श्री रामदेव शर्मा द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।


साइबर सेल पुलिस टीम बलियाः-

1- आरक्षी अमरनाथ मिश्रा  (साइबर सेल)

2- आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला (साइबर सेल)



No comments