Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

71 किलो नाजायज गांजा, असलहों व दो वाहन के पांच तस्कर गिरफ्तार

 



बलिया : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुखपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।

             दिनांक 16.06.2021 को थाना सुखपुरा के प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, उ0नि0 राम सिंह मय फोर्स तथा SOG प्रभारी श्री राम सजन नागर मय SOG  टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. चन्दन यादव पुत्र बुल्ली यादव निवासी दलजीत टोला थाना बैरिया बलिया 2. राज कुमार महतो पुत्र स्व0 शिवजी महतो निवासी सीताबदियर घोरी टोला थाना बैरिया बलिया 3. आशीष कुमार सिंह पुत्र बरमेश्वर सिंह निवासी दलजीत टोला थाना बैरिया बलिया 4. आकाश वर्मा पुत्र प्रभुनाथ वर्मा निवासी मिर्जापुर मानिक छपरा थाना बैरिया बलिया 5. सुनील सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी भवन टोला थाना बैरिया बलिया को बसन्तपुर मोड़ बहद ग्राम मिढ्ढा के पास से  समय करीब 06.20 बजे 02 अदद वाहन (बोलेरो व बैलेनो) में लदे 04 बोरियों में 71 किलो  नाजायज गाँजा, 06 अदद मोबाइल  व 02 अदद अवैध तमंचा मय 04 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर  के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सुखपुरा पर क्रमशः (1) मु0अ0सं0- 92/2021 धारा 8/20 NDPS ACT थाना सुखपुरा बलिया (2) मु0अ0स0- 93/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सुखपुरा बलिया (3). मु0अ0स0- 94/21 धारा 3/25 आयुध अधिनिमय थाना सुखपुरा बलिया, अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया । 



रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments