Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

   





By : Dhiraj Singh

बलिया। नगर शिक्षा क्षेत्र यूआरसी परिसर में सोमवार को महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रंजना पाण्डेय को जिला अध्यक्ष और सिम्पल चौरसिया को महामंत्री नामित किया गया। विजेता सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमन चतुर्वेदी, मन्दाकिनी द्विवेदी, सत्यमवदा तिवारी, विभा सिंह, निरूपमा मिश्रा को उपाध्यक्ष, माया राय को मंत्री, सरोज सिंह को संयुक्तमंत्री, शबाना परवीन को संगठन मंत्री, रमिता ठाकुर व मीरा देवी को संगठन मंत्री, विभा श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, पूनम सिंह को मीडिया प्रभारी, नीतू उपाध्याय, मणि सिन्हा और रीता देवी को डेलीगेट मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर क्षेत्र बीईओ हिमांशु मिश्रा ने महिला शिक्षक संघ के सदस्यों को बधाई दी। जिलाध्यक्ष रंजना पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।


No comments