Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व विधायक स्व. ठाकुर मैनेजर सिंह जी के छोटे भाई व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के मामा की 101 वर्ष की उम्र में निधन

 



बलिया : द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक स्व. ठाकुर मैनेजर सिंह जी के छोटे भाई व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के मामा भुवनेश्वर सिंह जी का रविवार देर शाम 101 वर्ष कि अवस्था में निधन हो गया। जिनका अन्तिम संस्कार पचरुखिया घाट पर संपन्न हुआ। पार्थिव शरीर को मुखाग्नि स्व. मैनेजर सिंह जी के पुत्र विजेंद्र बहादुर सिंह ने दिया। अपने मामाजी के निधन कि सुचना पाकर दिल्ली में मौजूद केन्द्रीय नेताओं से मिलने आए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह   पचरुखियां पहुंच अन्तिम संस्कार में शामिल हो श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस दौरान बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह, सतीश सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे, अरुण सिंह बंटू, पप्पू पांडेय, अमित सिंह तोमर, कमलेश सिंह, अंकुर उपाध्याय, अभिषेक सिंह उपास्थित रहे।


रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments