Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा सभी वर्गो की हितैषी पार्टी है : मंत्री उपेन्द्र तिवारी


रतसर (बलिया ) भाजपा सभी वर्गो की हितैषी पार्टी है, उक्त बातें प्रदेश सरकार के खेलकूद, युवा कल्याण एवं पंचायती राज्य मन्त्री ( स्वतन्त्र प्रभार ) उपेन्द्र तिवारी ने बुधवार को फेफना विधान सभा के स्थानीय नगर पंचायत के पंचायत भवन के प्रांगण में मंडल एवं बूथ लेबल कार्यकर्ताओं को आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव जीतने के मंत्र देते  हुए कही। उन्होंने बताया कि आज ही से कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर दे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद की जंजीर से बाहर निकलकर यूपी देश को लीड करने वाला प्रदेश बन गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा की चुनावी रणनीति यही है कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु बनकर काम करेगा। प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्ट्रीट वेंडरों के लिए आर्थिक मदद की योजना की उपलब्धियों को तथ्यो सहित जनता को बताए और आखिरी व्यक्ति तक दिलाने की कोशिश करे। हर व्यक्ति की टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ता को दी गई है। बैठक में मण्डल, सेक्टर प्रभारी एवं बूथ प्रभारी व कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपना विचार व्यक्त किया तथा मन्त्री ने उनकी बात सुनी। अन्त में मतदान केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले सभी मतदाता से सम्पर्क कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर लोगों को भाजपा के सिद्धान्त से अवगत कराने की बात कही तथा बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र पाण्डेय, संयोजक टुनटुन उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष डा० मदन राजभर, पिन्टू पाठक, रवि सिंह, विजय गुप्ता, बंटी सिंह, सिंह, नथुनी सिंह, विनीत सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments