ई - रिक्शा व बाईक की टक्कर में पांच घायल
रेवती (बलिया) रेवती - बैरिया मार्ग पर मनस्थली एजुकेशन सेन्टर के समीप गुरुवार की देर सायं बाइक व ई - रिक्शा में हुई टक्कर में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।
बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया निवासी 20 वर्षीय ई - रिक्शा चालक जयप्रकाश अपने गांव के 19 वर्षीय पीयूष,17 वर्षीय नंदू को रेवती से लेकर गांव जा रहा था। इसी बीच रेवती थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी 28 वर्षीय अर्जुन तथा इसी गांव 22 वर्षीय मनु एक ही बाइक पर बैठकर सहतवार जा रहे थे।स्कूल के पास दोनो वाहनो का आमने सामने टक्कर हो गया। सभी घायलो को सीएचसी रेवती पर भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बलिया के लिए रेफर कर दिया गया।
रेवती पुलिस दोनो वाहनो को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर रही है।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments