पीड़ितों से मिले पूर्व ब्लाक प्रमुख रामबचन चौधरी
मनियर बलिया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवार काकरघट्टी के विक्रमपुर दक्षिण (गंगापुर) गांव में रविवार को तहसीलदार बांसडीह नितिन कुमार सिंह द्वारा दर्जनों लोगों पर अतिक्रमण हटाने की की गई कार्रवाई के बाद सोमवार को बांसडीह विधानसभा के पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय राम गोविंद के अनुज पूर्व ब्लाक प्रमुख राम बच्चन चौधरी ने पीड़ित परिवार से मिले व उनके कुशल छेम जाना तथा उनकी व्यथा को ध्यान से सुनकर स्व राम गोविंद चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी से वार्ता कर पीड़ितों को मदद दिलाने के लिए आगे की रणनीति बनाने का आश्वासन दिया पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया इस मौके पर रामाशंकर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जेपी यादव, उपेंद्र पटेल, अवधेश यादव सोनू, सुरेंद्र यादव, विजय यादव, भूपेंद्र सिंह यादव, रवि प्रताप यादव, कृष्णा गोड, देवेंद्र धर्मेंद्र माणिक सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- मनु तिवारी


No comments