ट्रेलर व पिक अप की आमने सामने टक्कर में पिक अप चालक व खलासी घायल
रेवती (बलिया) रेवती सहतवार मार्ग पर मां पचरूखा देवी मंदिर से पूरब गुरुवार को दिन में ट्रेलर व पिक अप की आमने सामने टक्कर में पिक अप चालक व खलासी घायल हो गए।
डोरीगंज छपरा (बिहार) से बालू लदा ट्रेलर सहतवार जा रहा था। केवरा से आलू लादकर रेवती आ रहे पिक अप की आमने सामने हुई टक्कर में पिक अप चालक केवरा निवासी खलासी 20 वर्षीय नीरज गुप्ता व चालक 28 वर्षीय अजय राजभर घायल हो गया। घटना की सूचना लगते ही आस पास के ग्रामीणों ने किसी तरह पिक अप चालक व खलासी को बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। आस पास के लोगों के सहयोग से पुलिस द्वारा दोनों घायल को सीएचसी रेवती पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रेलर का चालक फरार हो गया। पुलिस द्वारा ट्रेलर को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments