Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कोषागार परिसर और पेंशनर्स आनंद उपवन में हाईमास्ट लाइट लगाने का शुभारंभ



वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे की पहल पर हुआ भूमि पूजन, पेंशनर्स ने जताया आभार



बलिया। कोषागार परिसर और पेंशनर्स आनंद उपवन को रोशनी से जगमग करने की पहल शुरू हो गई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे की पहल पर हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ। इससे शाम के समय परिसर में बेहतर रोशनी के साथ आवागमन और सुरक्षा में भी सुविधा मिलेगी।

इस पहल पर पेंशनर्स और कर्मचारियों ने आनंद दुबे के प्रति आभार जताया। उन्होंने परिसर में हरियाली, साफ-सफाई और बेहतर वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि पेंशनर्स के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार बुजुर्गों को परिवार जैसा अपनापन देता है।

कार्यक्रम में बर्मेश्वर नाथ पांडेय, धर्मनाथ सिंह, अनिल पांडेय, राघवेंद्र सिन्हा, रमाशंकर पांडेय, हरेंद्र सिंह, एटीओ प्रभारी रामचंद्र, कर्मचारी संघ अध्यक्ष अवधेश यादव सहित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।



रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments