दुकानों के सामने डस्टबिन नहीं मिला तो लगेगा जुर्माना
बलिया। शहर को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए सोमवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक चौक पर समाप्त होगी।
डीएम ने दुकानदारों से दुकानों के सामने डस्टबिन रखने और कूड़ा सड़क पर न फेंकने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान डस्टबिन नहीं मिलने या गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बलिया को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में नागरिकों की सहभागिता जरूरी है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी


No comments