रक्तदान शिविर में नौ लोगों ने किया रक्तदान
बलिया। जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में सोमवार को मेरा युवा भारत, नागरिक सुरक्षा कोर और बलिया ब्रदर्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगा। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
डीएम ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में अरुण कुमार सिंह, कन्हैया उपाध्याय, ज्ञानी सिंह समेत कुल नौ लोगों ने रक्तदान किया। डीएम ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इस दौरान सीएमएस विनोद कुमार, डॉ. अरविंद चौधरी, जिला युवा अधिकारी रवि मिश्रा, पीयूष सिंह, अरविंद पांडेय व नितेश पाठक आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी



No comments