महिला को प्रताणित कर हत्या करने से संबंधित वांछित अभियुक्त (ससुर) व (सास) अभियुक्ता गिरफ्तार
रिपोर्ट : धीरज सिंह
बलिया : पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी रसड़ा एस. एन. वैस के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय मय फोर्स द्वारा मु0अ0सं0 281/2021 धारा 498A, 302 IPC थाना रसड़ा बलिया से संबन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. ध्रुव कुमार सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह 2. सुषमा देवी (काल्पनिक नाम) पत्नी ध्रुव कुमार सिंह निवासीगण संवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया को आज दिनांक 22.09.2021 समय करीब 09.10 बजे मुखबिरी सूचना के आधार पर सवराँ चट्टी से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे न्यायालय भेजा जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.09.2021 को वादी रविशंकर सिंह उर्फ वरुण सिंह पुत्र स्व0 ब्रह्मानन्द सिंह निवासी अरक थाना कृष्णा ब्रह्म जनपद बक्सर बिहार द्वारा खुद की ABC (काल्पनिक नाम) को उनके परिवरीजन 1. राजीव सिंह उर्फ राजू (पति) पुत्र ध्रुव सिंह 2. ध्रुव सिंह (ससुर) पुत्र सुदर्शन सिंह 3. सुषमा देवी (सास) (काल्पनिक नाम) पत्नी ध्रुव सिंह नि0गण संवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया द्वारा दिनांक 26.07.2021 को प्रताड़ित करना तथा जान से मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर मु0अ0सं0 281/2021 धारा 498A,302 भादवि का अभियोग थाना रसड़ा जनपद बलिया पर पंजीकृत कराया गया था । उक्त अभियोग मे मृतका का पति/अभियुक्त राजीव सिंह उर्फ राजू (पति) पुत्र ध्रुव सिंह को पुलिस द्वारा दिनांक 19.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा चुका है शेष अभियुक्तगण मृतका की सांस व ससुर जो कि मुकदमा उपरोक्त मे वांछित थे जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी ।
No comments