Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अखिल भारतीय कांदू वैश्य कल्याण समिति के इस इकाई के अध्यक्ष बने डॉक्टर अनिल गुप्ता एवं मंत्री कमलेश

 


दुबहर,बलिया। अखिल भारतीय कान्दू वैश्य कल्याण समिति की एक बैठक रविवार की देर शाम संस्थापक मुन्नीलाल आर्या के अध्यक्षता में सहतवार स्थित द्वारिका प्रसाद गुप्ता के रघुबीर होण्डा एजेंसी पर सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ अनिल कुमार गुप्ता - अध्यक्ष, कन्हैया प्र• गुप्ता - उपाध्यक्ष,  कमलेश कुमार साहु - महामंत्री, घनश्याम प्र• गुप्ता - कोषाध्यक्ष,  बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता- आय-व्यय निरीक्षक, मुन्ना प्रसाद गुप्ता - सूचना मंत्री,  सुनील गुप्ता - संगठन मंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बबलू गुप्ता, भगवान गुप्ता, भुवाल जी गुप्ता, आशीष गुप्ता, ब्रह्मदेव गुप्ता, सरल प्रसाद, पारस गुप्ता, धीरेंद्र गुप्ता, बलराम प्रसाद गुप्ता को चयनित किया गया। 

नवनियुक्त सहतवार क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष डॉ अनिल गुप्ता ने कहा कि मैं अखिल भारतीय कांदू वैश्य कल्याण समिति के जनपदीय प्रबंधकारिणी समिति के निर्देशानुसार कान्दू वैश्य समाज के शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए सदैव अग्रसर रहूंगा। इस अवसर पर रमाशंकर गुप्ता, शमशेर गुप्ता, रघुवर गुप्ता, उमेश चंद गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, भीम प्रसाद गुप्ता, जवाहर लाल गुप्ता, परमात्मा प्रसाद, सत्यप्रकाश आर्य, हरिद्वार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। जनपदीय अध्यक्ष पंचानंद गुप्ता एवं सचिव एडवोकेट ईश्वरचंद गुप्ता ने सबका आभार व्यक्त किया। संचालन रमेश चंद्र गुप्ता ने किया।


रिपोर्ट:-नितेश पाठक

No comments