Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने कहां साइबर सेल बलिया को मिली बड़ी सफलता


 


 *साइबर क्राइम सेल बलिया ।*


*धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जितेन्द्र प्रसाद के खाते से निकाली गयी सम्पूर्ण धनराशि रू0 40,000/- दिनाँक-27.12.2021 को साइबर सेल बलिया द्वारा उनके खाते मे वापस कराया गया ।*


*संक्षिप्त विवरणः-*


                       जितेन्द्र प्रसाद पुत्र श्री बुटन निवासी ग्राम मिल्की थाना नरही जनपद बलिया  के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से जालसाजो द्वारा दिनाँक-12.10.2021 को 10000 - 10000 करके कुल चार बार में मु0 40,000/- रूपये की साइबर ठगी की गयी थी, जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा साइबर क्राइम सेल बलिया को त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया । 


                 श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया *श्री राजकरन नय्यर* के निर्देशन तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक *श्री विजय त्रिपाठी* व क्षेत्राधिकारी नगर *श्री भूषण वर्मा* के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनाँक-27.12.2021 को ठगी का शिकार हुए *जितेन्द्र प्रसाद के बैंक खाते में सम्पूर्ण धनराशि मु0 40,000/- रूपये* वापस कराया गया । शिकायतकर्ती श्री जितेन्द्र प्रसाद व उनके परिजनो तथा स्थानीय जनता द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर क्राइम सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।


*साइबर सेल पुलिस टीम बलियाः-*


1. निरीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार मिश्रा (प्रभारी साइबर सेल)

2. आरक्षी अमरनाथ मिश्रा  (साइबर सेल)

3. आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला (साइबर सेल)

4. आरक्षी प्रशांत कुमार सिंह  (साइबर सेल)


*साइबर अपराध से सम्बन्धित शिकायत होने पर 155260 टोल फ्री पर कॉल करें, साथ ही https://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराये ।*


*सोशल मीडिया सेल*

  *जनपद बलिया*


रिपोर्ट त्रयंबक नारायण देव गांधी



No comments