Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

झूठ बोलने की आटोमेटिक मशीन है विरोधीः केशव प्रसाद मौर्य



 




सिकन्दरपुर, बलियाः यूपी के बलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को 2022 के लिए प्रयास बंद कर देना चाहिए, ये प्रयास 2027 के लिए रखें। कांग्रेस और सपा को चुनावी हिंदू करार देते हुए जनता को इनसे सावधान रहने की सलाह भी दी।

उपमुख्यमंत्री बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के चेतन किशोर मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा अनावरण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो भगवान राम का नहीं हुआ वो परशुराम का क्या होगा। कारसेवकों पर गोली और कांवरियों पर लाठी बरसाने वाले अब राम का नाम अलापने लगे हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा बर्दाश्त नहीं हो रही हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश को ईमानदारी के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं, जबकि विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन हैं।


रिपोर्ट- संतोष शर्मा

No comments