Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

खेत में मिले शव का हुआ खुलासा 'तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे


 



बलिया पुलिस  द्वारा दिनांक 25.01.2022 को  थाना मनियर अन्तर्गत हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू,  मोटरसाइकिल,मोबाइल, 01 अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद ।

       श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया *श्री राज करन नय्यर* के आदेश के अनुपालन मे  अपराध नियत्रंण व वांछित तथा इनामिया अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम  में थाना मनियर पुलिस, SOG व सर्विलांस की संयुक्त  टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.01.2022 को थाना मनियर अन्तर्गत  ग्राम लोहटा में  मुन्ना गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी बड़ागांव थाना मनियर  की हत्या  कर शव को सुग्रीव सिहं पुत्र भुवनेश्वर सिहं  के खेत में फेंक दिया गया था । जिसके पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था तथा  इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2022 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्त दर्ज किया गया ।  इसी क्रम में आज दिनांक 29.1.2022 को थानाध्यक्ष मनियर  उ0नि0 मदन पटेल मय SOG व सर्विलांस की संयुक्त  टीम  द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, विवेचना साक्ष्यों संकलन व मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में प्रकाश में आए  03 नफर  अभियुक्तो 1. अमित कुमार गुप्ता उर्फ गोलू गुप्ता पुत्र स्व0 राजकुमार गुप्ता निवासी बडागांव थाना मनियर बलिया 2. भरत गुप्ता पुत्र स्व0 राजकुमार गुप्ता निवासी बडागांव थाना बैरिया जिला बलिया 3.शिवकुमार राजभर पुत्र रूदल राजभर निवासी बडागांव थाना मनियर जनपद बलिया  को रामजीत बाबा मन्दिर के पास समय 09.40 बजे गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस  व एक अदद मोटर साइकिल व आलाकत्ल में प्रयुक्त चाकू व जैकेट  बरामद हुआ। 


*पूछताछ विवरणः-*

उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मृतक मुन्ना गुप्ता से पुरानी रंजिश थी जिसको लेकर उन्होंने मुन्ना गुप्ता को मारने की योजना बनायी ।  दिनांक 24.01.2022 को मृतक मुन्ना गुप्ता समय करीब रात्रि 08.25 बजे बड़ागांव  बस स्टेशन पर उतरा और जहां पर शिवकुमार राजभर व अमित गुप्ता पहले से मौजूद थे। दोनों शराब पिलाने के बहाने से उसे लोहटा दारू के  ठेके पर ले गए वहां से दारु खरीद कर बगिया मे ले जाकर  तीनों  शराब पीने के बाद  अमित कुमार गुप्ता ने गला रेतकर मुन्ना गुप्ता की  हत्या कर दी  पहचान छिपाने के लिए चेहरे की चमड़ी उतार दी व उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर शव को गेंहू के खेत में फेंक दिया और वहां से भाग गये। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू व जैकेट बरामद हुई ।


*अनावरित अभियोगः-*

1. मु0अ0सं0 28/2022 धारा 302,201,120बी  IPC


*अभियुक्तगण का नाम पता –*

1. अमित कुमार गुप्ता उर्फ गोलू गुप्ता पुत्र स्व0 राजकुमार गुप्ता निवासी बडागांव थाना मनियर बलिया 

2. भरत गुप्ता पुत्र स्व0 राजकुमार गुप्ता निवासी बडागांव थाना बैरिया जिला बलिया 

3.शिवकुमार राजभर पुत्र रूदल राजभर निवासी बडागांव थाना मनियर जनपद बलिया  


*बरामदगी का विवरण –*

1.  01 अदद मोटर साईकिल 

2.  03 अदद मोबाइल 

3.  01 अदद अबैध कट्टा ( एक अदद तमंचा 7.62 MM व 01 अदद जिन्दा कारतूस 7.62 MM  )

4.  01 अदद चाकू (आलाकत्ल प्रयुक्त)

5. 01 अदद जैकेट


*गिरफ्तारी का स्थान /दिनांक /समय*

रामजीत बाबा मन्दिर  दिनांक 29.01.2022/समय 09.40 बजे 


*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1. उ0नि0 मदन पटेल थाना मनियर बलिया ।

2. प्रभारी SOG उ0नि0 अजय यादव 

3 . हे0का0 आलोक सिंह

4. हे0का0 वेदप्रकाश दूबे

5. का0 अनिल पटेल 

6. का0 राकेश यादव 


रिपोर्ट  -त्रयंबक नारायण देव गांधी

7. का0 विजय राय 

8. का0 कृष्ण कुमार सिंह 

सर्विलांस टीम 

9. का0 रोहित यादव

10. का0 विनोद रघुवंशी 

11. का0 विकास सिंह

No comments