Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वैज्ञानिक जन जागरूकता कार्यक्रम




बलिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा महोदय के  निर्देशानुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब, बलिया द्वारा जिले में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों,महिलाओं, किसानों सहित आम जनमानस के बीच में वैज्ञानिक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके  अंतर्गत 06 कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन प्रबंधन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम,अलौकिक चमत्कारों की व्याख्या और अंधविश्वासो के विरूद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम,वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओ/ औद्योगिक संस्थाओं का भ्रमण और अध्ययन कार्यक्रम,28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-22 के अवसर पर विज्ञान महोत्सव, कोविड-19 वैश्विक महामारी पर वैज्ञानिक जागरुकता कार्यक्रम,अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।उक्त जानकारी जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार और सह समन्वयक सुधीर कुमार सिंह ने दी।


रिपोर्ट त्रयंबक नारायण देव गांधी

No comments