Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बगावत का झंडा बुलंद करने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ प्रशासन ने दर्ज किया एफ आई आर

 




बलिया।  भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा टिकट काटे जाने के विरोध में बागी तेवर अख्तियार करने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ प्रशासन ने भी तेवर तल्ख कर लिए हैं. बैरिया पुलिस ने विधायक सुरेंद्र सिंह सहित सात ज्ञात वह 1000 अज्ञात लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं में किया केस दर्ज।
उल्लेखनीय है कि  मंगलवार को बैरिया देवराज ब्रह्म मोड़ पर विधायक सुरेंद्र सिंह के समर्थकों की उमड़ी भीड़ और एन एच31 मार्ग से बैरिया तिराहे तक भीड़ के आने और वापस लौटने में बैरिया लालगंज मार्ग तथा एन एच 31 जाम मामले में आज देर शाम बैरिया पुलिस ने विधायक सुरेंद्र सिंह सहित सात नामजद वह एक हजार अज्ञात नाम पता लोगों पर धारा 341, कोविड महामारी अधिनियम 3 तथा 171 188एच अंतर्गत केस दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक मिश्र ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा निर्देशित नियमों, बैरिया लालगंज मार्ग कथा देवराज ब्रह्म मोड़ से बैरिया तिराहे तक एनएच जाम एवं कोविड-19 का पालन न करने में केस दर्ज किया गया है। इन नियमों को तोड़ने वालों पर यह कार्यवाही तय है। इन नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।


रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments