Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अपरिमिता साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक सस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व महिला सम्मान समारोह का अयोजन



 



बलिया। नगर स्थित टाउन हॉल बापू भवन के सभागार में अपरिमिता साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक सस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व महिला सम्मान समारोह का अयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया इस मौके पर महिलाओं ने अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए वहीं बच्चियों ने गीत नृत्य से समा बांधा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया इस अवसर पर संस्था की सचिव सुनीता पाठक ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है हर क्षेत्र में अपने बुलंदी का झंडा गाड़ चुकी है ऐसे में महिलाओं का सम्मान भी किया जाना चाहिए। कहा कि आने वाले समय में महिलाएं हर क्षेत्र में एक अलग शक्ति बनकर उभरेगी इसके लिए जरूरत है।महिलाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने की। इस मौके पर शिप्रा सिंह को उत्कृष्ट सम्मान प्रधानमंत्री के हाथों मिला था जिन्हें इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुस्कान रजक, वैष्णवी राय आदि को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था की मुख्य रूप से नीतू पांडेय, कल्पना सोनी, कविता सिंह, रागिनी राय, पूजा शर्मा, अनीता शर्मा, प्रीति पांडेय, रजनी उपाध्याय, सुनीता राय, नीलम गुप्ता, आर्य उपाध्याय, अनन्या वर्मा, नीतू वर्मा, नेहा पाठक, अक्षत राय, सुनील शर्मा, सोनी तिवारी, सरिता राय आदि शामिल रही। संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया।


रिपोर्ट -त्रयंबक नारायण देव गांधी

No comments