Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पुत्र-वधू के निधन पर शोक सभा कर जताया शोक


 



रतसर (बलिया):भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र पाण्डेय की पुत्र-वधू श्वेता पाण्डेय (27) पत्नी वेद प्रकाश पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रतसर स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा।

बताया जाता है कि बुद्धवार की देर रात श्वेता पाण्डेय को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम बलिया लेकर गए जहां इलाज के दौरान  निधन हो गया । निधन की खबर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डा० मदन राजभर, टुनटुन उपाध्याय, पिन्टू पाठक, विजय गुप्ता,डा०प्रवीण कुमार सिंह, वशिष्ठ नारायन पाण्डेय,पूर्व प्रधान राजेश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय आदि ने शोक जताया है।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments