Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व प्रधान के भाई का निधन पर जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर ने जताया शोक


 



रतसर (बलिया):क्षेत्र के जनऊपुर निवासी पूर्व प्रधान चन्द्रदीप यादव के अनुज छोटेलाल यादव (59) का निधन बुद्धवार की रात उनके पैतृक आवास पर हृदय गति रुकने से हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा दरवाजे पर संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को श्री रामपुर घाट बलिया पर किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई एवं पूर्व प्रधान चन्द्रदीप यादव ने दिया। छोटेलाल यादव वर्तमान में सेन्ट जेवियर स्कूल धरहरा में इन्जिनीयरिंग सेक्शन में कार्यरत थे। इसी क्रम में जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में हनुमत सेवा ट्रस्ट जनऊपुर के परिसर में शोक सभा कर मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में श्री गणेश पाण्डेय, बब्बन पाण्डेय,ग्राम प्रधान जितेन्द्र कुमार,पूर्व प्रधान राजेश पाण्डेय,राजदेव पाण्डेय, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments