Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तहसीलदार ने जनप्रतिनिधियों व किसानों से भूसा दान करने की की अपील


  


मनियर  /बलिया । क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ागांव में  तहसीलदार बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधानों व किसानों की बैठक कर भूसा दान करने की अपील की गई। 

तहसीलदार बांसडीह प्रवीण सिंह ने कहा कि गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित निराश्रित/बेसहारा गोवंश के भरण पोषण हेतु चारा/भूसा महादान किए जाने में आपका सहयोग अपेक्षित है। आप सब लोग मिलकर गोआश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित/बेसहारा गोवंश के भरण पोषण हेतु अपनी सामर्थ्य अनुसार भूसा दान देने का कष्ट करें। ग्राम प्रधान सहित बड़े काश्तकारों ने भी लगभग 30 कुंटल भूसा दान देने का भरोसा दिया। कुछ प्रधान एवं किसान का कहना था कि  यह कार्य अगर 10 दिन पहले हुआ होता तो अधिक से अधिक भूसा दान में मिलता। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मनियर कमलेश कुमार यादव एडीओ पंचायत वकील यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी चन्द्रभान गुप्ता, प्रधान  संजय राजभर, अफताब अलम, रामदेव यादव, दिनेश साहनी, कामाख्या सिंह, रोहित देव सिंह आदि रहे।


रिपोर्ट  राममिलन तिवारी

No comments