Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भूमि विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच चले ईंट-पत्थर, मौके पर पहुंची पुलिस


 



रतसर (बलिया):गड़वार थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत में रविवार को जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। और देखते ही देखते दोनो पक्षों के बीच जमकर  ईंट पत्थर चलने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को चौकी पर बुलाया। बताया जाता है कि स्थानीय कस्बा निवासी भीम राजभर एवं कैलाश शर्मा के बीच भूमि विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। रविवार को दोपहर एक पक्ष के लोग अपने दल-बल के साथ दुसरे पक्ष के दरवाजे पर पहुंच कर ईंट-पत्थर चलाने लगे। अक्रामक रुख देख दुसरे पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना के संबन्ध में चौकी इंचार्ज गिरिजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मौके पर पहुंच कर दोनों पक्ष के लोगों को चौकी पर बुलाकर आपसी सुलह-समझौता करा दिया गया है साथ ही विवाद को निपटाने के लिए दोनो पक्ष आपस में मिलकर जमीन की पैमाइश कराने का निर्णय लिया है।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments