Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में लगने जा रहा है आस्था का महाकुंभ, उमड़ेंगे विश्व के कोने-कोने के संत महात्मा





   

दुबहर:- भारत के महान मनीषी संत श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का चातुर्मास व्रत महर्षि भृगु की पावन तपोभूमि पर मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन तट पर 16 जून से जनेश्वर मिश्रा सेतु के एप्रोच मार्ग के किनारे होने जा रहा है। 

उक्त अवसर पर आगामी अक्टूबर माह में विश्व धर्म सम्मेलन व सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भी आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें विश्व के कोने-कोने से साधु संत व विद्वान धर्माचार्यों का आगमन होगा। यज्ञ स्थल पर 125 यज्ञशाला हैं वह 1008 हवन कुंड के  साथ-साथ हजारों लोगों के एक साथ बैठने के लिए भव्य कथा पंडाल व संत विश्राम स्थल का निर्माण कार्य प्रयागराज तथा पश्चिम बंगाल से आए कुशल कारीगरों के द्वारा जोरों पर है। 


 *वैष्णो संप्रदाय के दिव्य कमल श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य है जीयर स्वामी जी*

त्रिदंडी स्वामी के शिष्य यज्ञ समिति के कोषाध्यक्ष पंडित अश्वनी कुमार उपाध्याय ने बताया कि श्री स्वामी जी आजीवन गंगा किनारे फूस की झोपड़ी में रहकर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते रहे ,इन्हें अष्टांग योग में महारत के साथ - साथ अनेक दिव्य अलौकिक शक्तियां प्राप्त थी। 

श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज भी अपने गुरु के दिखाए रास्ते पर चलकर वैराग्य , सन्यास और तत्वज्ञान के सचेतक के रूप में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। 

      

                      *इनसेट*

यज्ञ स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं का ध्यान रखते हुए सौ सौ फीट चौड़े दो रास्ते का निर्माण कराया जाएगा तथा पूरे कार्यक्रम स्थल पर वाईफाई वह 24 घंटे बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा अति विशिष्ट लोगों के आगमन को लेकर यज्ञ स्थल के निकट ही हेलीपैड का निर्माण भी कराया जाएगा।

रिपोर्ट:-नितेश पाठक

No comments