रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
गड़वार(बलिया) थाना क्षेत्र के जिगनी रेलवे क्रासिंग के पश्चिमी फाटक से करीब सौ मीटर दूर गुरुवार की सुबह करीब सवा दस बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।गुरुवार को इस मार्ग से शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी, इसी दौरान युवक किसी कारणवश ट्रेन की जद में आ गया। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के साथ गड़वार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।मृतक की पहचान गड़वार थाना क्षेत्र के सवरूपुर निवासी आलोक ठाकुर (26) पुत्र राधेश्याम ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments