Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ट्रक को ओभर टेक करने के प्रयास में बाईक चालक भतीजे की मौत, चाचा घायल



रेवती (बलिया) सहतवार रेवती मार्ग पर स्थित वैष्णवी मैरिज हॉल के समीप गुरुवार को दिन में पौने एक बजे ट्रक को ओभर टेक करने के प्रयास में बाईक चालक 28 वर्षीय लाला टोला गायघाट गांव निवासी हरमेन्दर चौहान की मौत हो गई जबकि पीछे बैठे उसके चाचा 30 वर्षीय सतेंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए वहां जाम लग गया। मौके पर पहुंचे सहतवार थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने ट्रक को जब्त कर ड्राईवर को हिरासत में ले लिया तथा जाम हटवाकर आवागमन शुरू कराया गया है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बलिया भेज दिया गया।

 हरमेन्दर चौहान बलिया से चाचा सतेंद्र चौहान के साथ बाईक से लाला टोला गायघाट गांव आ रहा था। 

सहतवार रेवती मार्ग पर वैष्णवी मैरिज हाल के समीप पीछे से आ रहे ट्रक को ओभर टेक करने के प्रयास में उसके सर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया तथा मौके पर उसकी मौत हो गई। जबकि सतेंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहतवार पर उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक तीन भाई हैं। हरमेन्दर से बड़ा एक भाई धर्मेंद्र तथा छोटा महेंद्र हैं। हरमेन्दर चौहान अविवाहित हैं। उसकी शादी नही हुई है। घर पर रहकर खेती किसानी का कार्य करता था। घटना के बाद मृतक की माँ रम्भा देवी का रोते रोते बुरा हाल है।




पुनीत केशरी

No comments