वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित जगन्नाथ शुक्ला के प्रतिमा का हुआ अनावरण
रतसर (बलिया) क्षेत्र के परानपुर इंटर कालेज के प्रांगण में पूर्व प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता स्व.पंडित जगन्नाथ शुक्ला की 39 पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। इस दौरान उनके प्रतिमा का अनावरण बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पाण्डेय गोविन्द जी एवं विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता गौरीशंकर शुक्ल व अधिवक्ता विपिन बिहारी सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि स्व.शुक्ला जी एक मृदुभाषी व्यक्तित्व के व्यक्ति रहे।वे जेपी आंदोलन में 18 महीने जेल की सलाखों में रहे।अपनी वकालत की दुनिया में मुरली बाबू के जुनियर बनकर काम किए। वर्ष 1957 में जनसंघ पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़े और मात्र 250 वोटों से उन्हें पराजित होना पड़ा। 1952 में गोवध आंदोलन में लखनऊ की जेल यात्रा भी करनी पड़ी।अन्य वक्ताओं ने भी उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विनय शुक्ला,प्रधान प्रतिनिधि शिवजी अनुरागी,प्रेमचंद तुरहा,प्रमोद शुक्ला,राजकुमार,बनवारी यादव,अनिल शुक्ला,पारस चौहान,सच्चितानंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता पूर्व प्रधान सूर्यनाथ यादव व संचालन प्रधानाचार्य लल्लन पाण्डेय ने किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments