Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मामूली कहासुनी मे भगीना ने मामा को चाकू मारकर किया घायल

 


रेवती (बलिया) सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में गुरुवार/ शुक्रवार की रात वाद विवाद में चाकू लगने से 42 वर्षीय धन जी राजभर घायल हो गया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर प्राथमिक उपचार के पश्चात रात डेढ़ बजे उसे जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद बलिया से पुनः वाराणसी रेफर कर दिया गया है। 

धनजी राजभर के बहन का लड़का धर्मेंद्र राजभर के माता पिता का निधन हो गया है। वह अपने मामा धनजी राजभर के घर रहकर कबाड़ बिनने का कार्य करता है। रात साढ़े ग्यारह बजे घर पर ही किसी बात को लेकर धर्मेंद्र का अपने मामा धनजी राजभर से कहासुनी हो गया। वाद विवाद में धर्मेंद्र द्वारा धनजी के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया गया। स्वजन द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया गया। सहतवार थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि धनजी राजभर की पत्नी ममता देवी द्वारा घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।




पुनीत केशरी

No comments