Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सब्जी बेचने के मामूली विवाद में हुई मारपीट में मृत धनजी का पोस्टमार्टम से शव आते ही आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वजनों ने दिया धरना





रेवती (बलिया) रविवार की रात सब्जी बेचने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में मृतक धनजी तुरहा का सोमवार की शाम सवा चार बजे शव रेवती उसके घर पहुंचा। शव के घर आने के थोड़ी देर बाद साढ़े चार बजे मृतक के परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीज गोदाम के समीप शव को सड़क पर रखकर धरना पर बैठ गए। इसके पूर्व ऐतिहातन पहले से सुरक्षा व्यवस्था हेतु स्थानीय पुलिस के साथ सीओ बैरिया के नेतृत्व में थाना बैरिया राजेन्द्र प्रताप सिंह, दोकटी प्रशान्त चौधरी, चाईल्ड थाना के राजेश बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। साढ़े चार से पांच बजे शाम तक आधा घंटा चले धरना के दौरान सीओ ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर स्वजनों को बताया कि चार नामजद आरोपितों में दो महिलाओं मीना देवी पत्नी स्व. मुंशी तुरहा तथा कुदरनी देवी पत्नी जोगेन्दर तुरहा की गिरफ्तारी हो चुकी है शेष दो आरोपितों सुनील तुरहा तथा अमरनाथ साहनी की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी के आश्वासन पर करने के धरना समाप्त हुआ। इस दौरान भाजपा नेता मांडलू सिंह, सुशील श्रीवास्तव, सभासद अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments