24 घंटे के भीतर चोरी का आरोपी गिरफ्तार,चोरी की बछिया बरामद
गड़वार(बलिया) स्थानीय थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गोवंश चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बछिया बरामद कर ली। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली है। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि रविवार को थाना गड़वार पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उसकी बछिया चोरी हो गई है। जिसके संबंध में थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीमें गठित की गई थी। मंगलवार को उप निरीक्षक अब्दुल हफीज मय हमराह देखभाल क्षेत्र,तलाश वांछित अभियुक्त मु.अ.सं.-58/2026 धारा 303(2) में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के कनैला के बउली बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम आजाद अंसारी पुत्र नैतुल्ला अंसारी निवासी सिकरिया बताया। आरोपी के पास से एक गोवंश बछिया बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय चालान किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अब्दुल हफीज,कां.अनिल कुमार शामिल रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments