अंडर ग्राउंड केबल कार्य को लेकर रतसर विद्युत उपकेन्द्र पर मंगलवार को सात घंटे गुल रहेगी बिजली
गड़वार (बलिया) विद्युत उपकेन्द्र रतसर में 10 मार्च को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक केबल अंडरग्राउंड करने का कार्य प्रस्तावित है। इसके कारण इस उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उप खण्ड अधिकारी लाल बहादुर यादव व अवर अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि अंडर ग्राउंड केबल का कार्य कराया जा रहा है जिससे मंगलवार का सुबह दस बजे से शाम पांच बज तक बिजली कटौती की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इन सात घंटों के लिए पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments