Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने खोला मोर्चा,बीडियो को सौंपा ज्ञापन




गड़वार(बलिया) स्थानीय ब्लॉक में मनरेगा/टीवीसीएलआईएससी (संविदा) कार्यरत कर्मियों ने मानदेय व विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए समस्याओं से संबंधित ज्ञापन ग्राम रोजगार सेवक के जिलाध्यक्ष जमाल अख्तर के नेतृत्व में बीडीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया। कर्मियों का आरोप है कि सरकार के स्तर से उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार मांग उठाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे कर्मियों और उनके परिवारों के जीवन यापन पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अपनी मांगों को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका। धरने के दौरान कर्मियों ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या मानदेय भुगतान की है, जिसे लेकर कई बार पत्राचार किया गया है। इसके बावजूद भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मनरेगा से जुड़े कई कार्य प्रभावित रहे। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं,तब तक आंदोलन जारी रहेगा।इस दौरान यशवीर सिंह,संदीप कुमार,अवधेश कुमार,विनोद यादव,रणजीत,दिनेश कुमार समीर,लल्लू राम आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments