मारपीट के मामले में हुई मौत में चार नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
रेवती (बलिया) नगर के बीज गोदाम के समीप रविवार की रात 8 बजे सब्जी बेचने के मामूली विवाद में दो पक्ष में लाठी डंडे से हुई जमकर मारपीट में एक पक्ष के 45 वर्षीय धनजी तुरहा की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस द्वारा चार नामजद तथा एक अज्ञात, कुछ पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। तनाव को मद्देनजर बीज गोदाम के समीप पुलिस तैनात कर दिया गया है।
नगर के वार्ड नंबर 6 निवासी मृतक धनजी तुरहा व वार्ड नंबर 10 निवासी सुनील तुरहा की सब्जी मंडी में अगल बगल दुकान है। रविवार की शाम 5 बजे सब्जी बेचने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। लोगों ने समझा बुझाकर कर मामला शांत करा दिया। रात 8 बजे धनजी तुरहा बीज गोदाम के समीप किसी कार्य से गए हुए थे। सुनील तुरहा के पक्ष के लोग वहां पहले से मौजूद थे। धनजी द्वारा सब्जी मंडी में बच्चों के बीच हुई विवाद के संबंध में पूछताछ किए । वाद विवाद में सुनील पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से धन जी तुरहा की पिटाई शुरू कर दिए। जानकारी पर बीच बचाव करने पहुंचे धनजी तुरहा के भाई 42 वर्षीय भुलन, पुत्र 17 वर्षीय पलटू,13 वर्षीय मुकेश,10 वर्षीय राकेश,17 वर्षीय पुत्री टुसी, मां किरन देवी तथा दूसरे पक्ष से 40 वर्षीय कुदरनी देवी पत्नी जोगेन्दर तुरहा घायल हो गए। आस पास के लोगों की मदद से सभी लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया। सिर में गंभीर रूप से चोट लगने से घायल धन जी तुरहा को डा. द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। शेष सामान्य रूप से घायलों का सीएचसी पर उपचार किया गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर रात में ही जिला अस्पताल बलिया भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एडीशनल एसपी कृपा शंकर,सीओ बैरिया फहीम कुरैशी, थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एडीशनल एसपी ने घटना की जानकारी के उपरांत पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक धनजी तुरहा के भाई भुलन की तहरीर पर सुनील तुरहा पुत्र स्व. मुंशी तुरहा,मीना देवी पत्नी मुंशी तुरहा,अमर नाथ साहनी पुत्र विजय साहनी,कुदरनी देवी पत्नी जोगेन्दर तुरहा तथा एक अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपित कुदरनी देवी को गिरफ्तार किया गया शेष की गिरफ्तारी हेतू दबिश दी जा रही है।
पुनीत केशरी



No comments