मारपीट की घटना में एक की मौत,एक घायल
रेवती (बलिया) नगर के बीज गोदाम के समीप सब्जी बेचने को लेकर हुई मारपीट की घटना में 45 वर्षीय धनजी तुरहा की मौत हो गई जबकि उसका एक भाई 42 वर्षीय भूलन तुरहा घायल हो गया।
धनजी तुरहा का सुनील तुरहा से रविवार को दिन में सब्जी मंडी में सब्जी बेचने को लेकर विवाद हो गया। बाद में मामला शांत हो गया। घर जाते समय, रात्रि 8 बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई। जिसमें धनजी तुरहा को गंभीर चोट आने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए । जहाँ डा. द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके भाई भूलन तुरहा का सीएचसी पर उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके एडीशनल एसपी कृपा शंकर,सीओ बैरिया फहीम कुरैशी, थानाध्यक्ष रेवती सहित कई थानों की फोर्स आ गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जांच की जा रही है।
पुनीत केशरी


No comments