Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 09/03/2026 का पंचांग व राशिफल



 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 09/03/2026

🚩 दिन - सोमवार,  षष्ठी तिथि, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास🚩

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ अथ सप्तदशोऽध्यायः🕉️

🙏🏻    श्री भगवान् उवाच  🙏🏻 

श्लोक 👉  देवद्विजगुरुप्राज्ञपूजनं शौचमार्जवम्।

ब्रह्मचर्यमहिंसा च शारीरं तप उच्यते॥

 ( गी०/17/14 )

अर्थ 👉  परमपिता परमात्मा, ब्राह्मणों, आध्यात्मिक गुरु, बुद्धिमान तथा श्रेष्ठ सन्तजनों की पूजा यदि पवित्रता, सादगी, ब्रह्मचर्य तथा अहिंसा के साथ की जाती है तब इसे शरीर की तपस्या कहा जाता है।

🕉️ तिथि  -- षष्ठी 23:30 तक तत्पश्चात सप्तमी 

☸️  पक्ष --------- कृष्ण पक्ष

☸️ नक्षत्र -- विशाखा 16:12 तक तत्पश्चात  अनुराधा 

☸️ करण ---- गर 10:19 तक 

☸️करण --- वणिज 23:30 तक

🕉️ योग ---- व्याघात 07:34 तत्पश्चात       

☸️ वार ------  सोमवार                          

 ☸️मास ------- चैत्र मास

☸️चन्द्र राशि --- तुला 

☸️सूर्य राशि ----- कुम्भ 

☸️ऋतु  ---------वसंत  

☸️आयन --------- उत्तरायण ( दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- सिद्धार्थ 

☸️विक्रम संवत  --------2082

☸️शाके --------1947

☸️कलियुगाब्द -------5127

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞06:22

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:11

☸️दिनमान ------ 11:48 पर

☸️रात्रिमान ---------- 12:12 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚 ---  09:28 पर ( सुबह )

☸चन्द्रोदय🌙--- 11:44 पर (रात्रि में) 

   🌷लग्न मकर 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य --कुम्भ -- 24:11°-- पू०भाद्रपद  

चन्द्र - तुला -- 28:00°--विशाखा   

 मंगल --- कुम्भ --10:49°--  शतभिषा 

बुध --- कुम्भ --21:05°-- पू०भाद्रपद 

गुरु -- मिथुन --- 20:52°-- पुनर्वसु 

शुक्र-- मीन -- 08:56°--  उ०भाद्रपद

शनि-- मीन --08:27°-- उ०भाद्रपद

राहु --कुम्भ --14:41°-- शतभिषा 

केतु -- सिंह-- 14:41°-- 

पू०फाल्गुनी  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( सुबह ) 07:51 से 09:20 तक अशुभकारक 

यमकाल 10:48 से 12:17 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 13:45 से 15:14 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:53 से 12:40 तक शुभकारक

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️  

21+02+1 = 24 भागे 4 शेष 00 पृथ्वीलोक में हवन के लिए

शुभकारक✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

 21+21+5= 47 भागे 7 शेष 05 भोजनेचैव  ,,,,अशुभकारक ❌❌

✡️✡️ दिशा शूल विचार✡️✡️               सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो दर्पण देखकर अथवा काजू खाकर यात्रा कर सकते हैं, सोमवार को पश्चिम दिशा की यात्रा शुभकारी होती है,,, परन्तु गोधूलि बेला में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️    

सोमवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,,,ऐसा करने से शिव भक्ति की हानि होती है। 

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿  

🌿 आज षष्ठी तिथि है और षष्ठी तिथि में नीम 🌳 ( कड़वी और मीठी पत्ती वाली 🍃🍂) व दातून तथा उससे बनीं चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकि ,,,,,ऐसा करने से मनुष्य के सारे पुण्य क्षीण हो जाते हैं और मनुष्य को पशु-पक्षियों की योनि में जन्म लेना पड़ता है।🌿

✡️🙏🏻 *राशि फल*✡️🙏🏻

  *🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं। सिर्फ़ ख़याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। ख़याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएँ। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें- आपको बैठकर बातचीत के ज़रिए मामला सुलझाने की ज़रूरत है। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। 

 *🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। ऐसा लगता है कि पारिवारिक-मोर्चे पर आप ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं और कुछ अड़चनों का सामना कर रहे हैं।  इसे महसूस करें। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

 *👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आज जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली ख़बर आपका दिन बना सकती है। दलालों और व्यावसायियों के लिए अच्छा दिन हैं, क्योंकि उन्हें मांग में इज़ाफ़े से फ़ायदा होगा। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।

 *🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू डे डो 

आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। नाते-रिश्तेदार तरक़्क़ी और समृद्धि के लिए नयी योजनाएँ लाएंगे। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।

 *🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें ख़त्म कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के ज़रिए कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि के चलते बच्चे आपको थोड़ा निराश कर सकते हैं। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। ज़रूरत के वक़्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नज़र आ सकता है।

 *🙎‍♀️कन्या राशि>>* टो , पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे।

 *⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

आज किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जाएंगे । आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है।

 *🦂वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

आज आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। नौकरी बदलना मददागार साबित होगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर किसी नए क्षेत्र जैसे कि मार्केटिंग वग़ैरह में जा सकते हैं, जो आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।

 *🏹धनु राशि>>*  ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज ऊर्जा और उत्साह का अतिरेक आपको घेर लेगा और आप सामने आने वाले सभी मौक़ों का भरपूर फ़ायदा उठाएंगे। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आएगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

 *🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। 

 *⚱️कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। 

 *🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आपके लिए यह ख़ूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

   ☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️ 

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड विशेषज्ञ 

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201



डेस्क

No comments