कच्ची शराब व सामग्री के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
मनियर (बलिया), पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में मनियर थाना पुलिस ने अवैध शराब के सघन अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक की टीम ने शनिवार की रात करीब 11:30 बजे मुड़ियारी मार्ग से अभियुक्त राहुल भारती पुत्र रणजीत हरिजन उर्फ रंजीत उर्फ बदलू(उम्र 27 वर्ष), निवासी हरिजन बस्ती मनियर को गिरफ्तार किया।कब्जे से एक प्लास्टिक पीपे में 20 लीटर अपमिश्रित नाजायज देशी कच्ची शराब व एक बोरे में शराब बनाने की सामग्री- 500 ग्राम यूरिया, 200 ग्राम नौशादर, 200 ग्राम फिटकरी व 500 ग्राम नमक बरामद हुई। इस आधार पर थाना मनियर में मु0अ0सं0 36/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व 274, 275 बीएनएस दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।राहुल भारती पर लंबा अपराधी रिकॉर्ड दर्ज है। 2017 से 2026 तक आबकारी अधिनियम, NDPS एक्ट, आयुध अधिनियम व भादवि की धाराओं में कई मुकदमे शामिल हैं, जैसे मु0अ0सं0 01/2018 (आबकारी), 108/2021 (NDPS), 360/2023 (आयुध) व चोरी-मारपीट के मामले हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक,उ0नि0 रमेश चन्द्र यादव,हे0का0 श्यामदुलार यादव,हे0का0 रवि प्रकाश पाठक,का0 रितेश पाण्डेय,चालक हे0का0 शिवशंकर यादव रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक ने बताया कि आगे भी सतत कार्रवाई जारी रहेगी।
मनु तिवारी


No comments