Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

2 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया न्यायालय चालान



रेवती (बलिया) स्थानीय पुलिस द्वारा 2 लाख की अंग्रेजी शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया। 

थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि शनिवार/ रविवार की मध्य रात्रि उप निरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता हमराह कांस्टेबल शिवशंकर जायसवाल, पुनीत चौरसिया के साथ गश्ती में निकलें थे। मुखबीर से सूचना मिली कि झरकटहा टीएस बांध संपर्क मार्ग के किनारे झाड़ियों में अंग्रेजी शराब की पेटी छिपाकर रखा गया है। जिसे बिहार ले जाने के लिए एक व्यक्ति गाड़ी का इन्तजार कर रहा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक द्वारा वहां दबिश दी गई। मौके पर 960 ट्रेटा पैकेट आफिसर च्वाइस 175 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से एक अभियुक्त पकड़ा गया। पूछताछ किए जाने पर उसने अपना नाम संदीप उर्फ सुधीर पासवान निवासी गांव नवका गांव मांझा बताया। पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया गया।



पुनीत केशरी

No comments