Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

टाउन पीजी कॉलेज बलिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गोपाल सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती कृष्ण सिंह की मनाई गई 21 वी पुण्यतिथि

 


मनियर, बलिया । टाउन पीजी कॉलेज बलिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व मनियर इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रवक्ता गोपाल सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा सिंह की 21वीं पुण्यतिथि तथा गोपाल सिंह की माता स्वर्गीय फूल वासो देवी पत्नी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह की 40वीं पुण्यतिथि मनियर स्थित उनके पैतृक निवास पर शनिवार कि देर शाम भावपूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में परिजनों, सम्मानित नागरिकों और ग्रामीणों ने पहुंचकर दोनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम की शुरुआत 24 घंटे धार्मिक अनुष्ठानों से हुई, जिसमें पंडितों द्वारा पूजन-पाठ, हवन और शांतिपाठ कराया गया।भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह 'पप्पू' दोनों दिवंगत लोगों के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर गहन श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा सिंह और फूल वासो देवी जैसी महान महिलाओं का त्याग और समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जीवन मूल्यों को अपनाकर हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह, अमरनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, विजय बहादुर सिंह, राजेश सिंह सहित आदि लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर भावुक श्रद्धांजलि दी। गोपाल सिंह के पुत्र राज सिंह, जो भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के प्रशासनिक अधिकारी हैं, ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि यह परंपरा परिवार द्वारा प्रतिवर्ष निभाई जाती है, ताकि पूर्वजों की स्मृति अक्षुण्ण रहे। गोपाल सिंह ने भी उपस्थितजनों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। भोजन प्रसाद के साथ समापन हुआ। यह आयोजन मनियर क्षेत्र में पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती को दर्शाता है।



मनु तिवारी

No comments