रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्तदान
बलिया। रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल स्थित रक्तदान केंद्र में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 42 यूनिट रक्तदान हुआ। शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने किया।
सीडीओ ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने का माध्यम है। डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि शिविर में मुस्लिम समुदाय के लोगों की बड़ी भागीदारी सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देती है। डॉ. संतोष चौधरी ने रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताते हुए सभी रक्तदाताओं की सराहना की। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय और जीएनआरएफ मंडल अध्यक्ष अब्बू तलहा अतारी ने आभार जताया।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी



No comments