जोश प्रतियोगिता परीक्षा में 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा,28 अक्टूबर को किया जाएगा पुरस्कृत
गड़वार(बलिया)क्षेत्र के बरवां गांव में रविवार को जोश प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहली पाली में कक्षा पांचवी से आठवीं तक के 155 बच्चों ने हिस्सा लिया, जबकि दूसरी पाली में कक्षा नौ से बारहवीं तक के 145 प्रतिभागियों ने अपने हुनर का परिचय दिया। जोश प्रतियोगिता परीक्षा के अध्यक्ष मनोज सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता परीक्षा में जनपद ही नही बल्कि अंतर्जनपदीय बच्चे भी प्रतिभाग करते है। जोश प्रतियोगिता अन्तर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाएगा और उसी दिन परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। उक्त जोश प्रतियोगिता परीक्षा नवयुवक मंगल दल कमेटी बरवां द्वारा अनवरत 17 वर्षों से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को बरवां गांव में श्री दुधेश्वरनाथ मंदिर पर लगने वाले मेले समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments