Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आजादी के वास्तविक सूत्रधार थे मंगल पांडेय:-रघुराज सिंह




दुबहर, बलिया :- उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवम सेवायोजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह गुरुवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता के निधन की सूचना पर उनके पैतृक आवास राजपुर बक्सर बिहार से लौटते समय बलिया जनपद के नगवा गांव में 1857 की क्रांति के महानायक मंगल पांडेय जी के स्मारक में पहुंचकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत के बदौलत आज हम लोग खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। मंगल पांडे जी को नमन करते हुए कहा कि धन्य है यह बलिया की मिट्टी जहां पर मंगल पांडे जैसे महान क्रांतिकारी का जन्म हुआ। कहा कि आजादी के वास्तविक सूत्रधार थे मंगल पांडेय।  तत्पश्चात युवा भाजपा नेता आदर्श पाठक के आवास पत्र प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा  कि   उत्तर प्रदेश में माननीय योगी जी की सरकार गरीब, किसान, नौजवान, शोषित वर्ग के साथ साथ सर्व समाज के विकास के लिए काम कर रही है।  हमारे प्रदेश को योगी जी जैसा यशस्वी मुख्यमंत्री मिला यह हम लोगों के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर प्रमुख रूप से मोहनलाल पाठक वशिष्ठ मुनि पाठक विनय चौबे विनोद पासवान आशीष पाठक हरे राम पाठक व्यास सूरज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।



रिपोर्ट:-नितेश पाठक

No comments