Breaking News

Akhand Bharat

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की बड़ी जीत पर मिठाई बाटकर की खुशी का इजहार

 


रिपोर्ट : धीरज सिंह


बलिया : भारत के राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की बड़ी जीत मे सोनी तिवारी नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा ने नगर के  पदाधिकारियों और अनुसूचित जनजाति व दलित समाज के महिलाओं के साथ जीत की खुशियां बाँटीं। इस मौक़े पर महिला कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। अनुसूचित जनजाति व दलित समाज के महिलाओं को मिठाई खिला अपनी ख़ुशी का इज़हार किया।  सोनी तिवारी ने द्रौपदी मुर्मू जी को ढेरों बधाई  एवं शुभकामनाएं  दी और्  कहा कि देश ने आज इतिहास रचा ये महिलाओ मे बहुत ही गर्व ,हर्ष ,उल्लास है।

कार्यक्रम मे नगर महामंत्री महिला मोर्चा प्रीति पाण्डेय , रूपा सिंह ,सुनीता राय, विभा राय, सुनीता तिवारी ,कंचन उपाध्याय ,अनिता ओझा ,संगीता मिश्रा ,आरती सिंह, मधुलिका श्रीवास्तवा ,खुशबु रेड्डी आदि अन्य महिलाये उपस्थित रही ।

No comments