Breaking News

Akhand Bharat

भाजपा के इस मंडल अध्यक्ष की स्कॉर्पियो चोरी

 


रिपोर्ट : बी चौबे


बैरिया(बलिया) भाजपा के मंडल अध्यक्ष मदन सिंह की स्कॉर्पियो कार उनके आवास से चोरों ने उड़ाया। मंडल अध्यक्ष ने थाने मे दिया तहरीर। पुलिस मामले की कर रही है जांच।

भाजपा के मुरली छपरा के मंडल अध्यक्ष टोला रिशाल राय गांव निवासी मदन सिंह की स्कॉर्पियो यूपी 60 डब्लू 7312 मॉडल 2014 रंग सफेद ठेकहा स्थित उनके आवास (कटरा)पर खड़ी थी। जहां से चोरों ने गुरुवार की रात में स्कॉर्पियो चुरा लिया। इसकी सूचना मंडल अध्यक्ष ने चांद दियर के चौकी इंचार्ज बाँक बहादुर सिंह व एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह को दिया। चौकी इंचार्ज ने कहा कि अपने स्तर से थोड़ा बिहार में पता कर लीजिए।उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपने स्तर से स्कॉर्पियो ढूंढने का प्रयास मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया।पता नहीं चलने पर शुक्रवार को बैरिया थाने में स्कॉर्पियो चोरी होने की तहरीर दी। एसएचओ ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है।पुलिस स्कॉर्पियो की खोजबीन में लगी हुई हैं।

No comments