Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

खुशियां मातम में बदली, करंट से डीजे संचालक की मौत

 




बलिया। रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियाबांध में डीजे की मशीन में तार जोड़ते समय विद्युत करंट की जद में आने डीजे संचालक झुलस गया। आनन फानन में परिजन सामुदायिक सामुदायिक स्वस्थ केंद्र लाए। चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित करने के बाद भी परिजन मऊ ले गए, जहां फातमा के चिकित्सकों ने भी मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई वही परिजनों में कोहराम मच गया। बनिया बांध निवासी सिंटू राजभर 28 वर्ष पुत्र बिशुन राजभर अपने घर पर ही ब्रत रह कर जन्माष्टमी की पूजा रखा था। उसी के लिए  अपना डीजे लगा रहा था की विद्युत करंट की जद में आने से झुलस गया। आनन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। परिजन सिंटू को घर लाकर प्राकृतिक इलाज कर पुनः जीवित होने की शक पर मऊ। फातमा अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। सिंटू परिजनों से विवाद करके डेढ़ वर्ष पहले डीजे खरीद कर सट्टा पर चलाता था। दो बहन दो भाईयों में सिंटू सबसे छोटा था।  चार वर्ष पूर्व इसकी शादी पिपराडीह हुई थी। एक वर्ष का कृष्णा पुत्र था। मौत की खबर लगते ही पत्नी इंदू देवी की रोते बिलखते देख हर कोई गमगीन हो गया।



रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments