Breaking News

Akhand Bharat

पुर्व मन्त्री के नेतृत्व मे निकाली गयी देश बचाओ ,देश बनाओ पद यात्रा

 



मनियर बलिया । समाजवादी पार्टी के आवाहन पर देश बचाओ, देश बनाओ पद यात्रा बांसडीह विधान सभा मे पुर्व मन्त्री राम गोविन्द चौधरी  के नेतृत्व में निकाली गयी बुधवार को मनियर  पहुंचते ही फूल माला से  कार्यकर्ताओ ने स्वागत  किया ततपश्चात  जिला पंचायत सदस्य विजय यादव के आवास पर रात्रि विश्राम किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने बताया कि भाजपा की सरकार में बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस जैसे घरेलू उपयोग की वस्तुएं की महंगाई की मार आम गरीब बेसहारा परिवार इसका दंश झेल रहा है। फिर भी सरकार के कानों तक जूं नहीं रेंग रही है। यदि कोई जनप्रतिनिधि इसका विरोध कर रहा है। तो उसे फर्जी मुकदमे में फंसाकर या सीबीआई का रेड डलवा कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इस पद यात्रा से आम जनमानस में यह संदेश देना है कि भाजपा सरकार आम गरीब बेसहारा को सहारा नहीं बल्कि इसके बदले अपने चहेते पूंजीपतियों को बढ़ावा देने में लगी है। पद यात्रा में हरेंद्र सिंह, अशोक यादव, मिंटू 

यादव, उपेन्द्र पटेल, संकल्प सिंह, रमाशंकर यादव, जगमोहन यादव, रामदेव यादव, एजाज अहमद, संजीत सिंह, धर्मेन्द्र मणिक, अजय जायसवाल आदि रहे।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments