Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चुनावी रंजिश में जमकर चले लाठी-डंडे, 9 लोग घायल

 


रसड़ा(बलिया)। क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शुक्रवार की देर सांय चुनावी रंजिश में जमकर चले लाठी-डंडे के संघर्ष में चार किशोर समेत 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। शुक्रवार की देर सांय दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। जिसमें एक पक्ष के अवनीश कुमार 14 वर्ष उत्तीर्ण सोनू कुमार 14 वर्ष टुनटुन कंचन 18 वर्ष पुत्री प्रभुनाथ निधि 12 वर्ष ज्योति 16 वर्ष पुत्री  टुनटुन दूसरे पक्ष से आनंद 22 वर्ष रुस्तम 22 वर्ष सुनैना 25 वर्ष धर्मेन्द्र 32 वर्ष धायल हो गई। इलाज के दौरान कंचन एवम सुनैना की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। दोनो पक्षों में विवाद काफी दिनों से चल रहा था।जय प्रकाश एवम टुनटुन की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।


रिपोर्ट, नेहाल अख्तर

No comments