Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

केसरवानी वैश्य सभा जनपद बलिया के मनोज केशरी अध्यक्ष व बिरजू केशरी बने महामंत्री

 


रेवती -बलिया : बलिया नगर से सटे मिढ्ढा गांव में रविवार की देर सायं आयोजित अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य सभा जनपद बलिया के विभिन्न नगर इकाई के पदाधिकारियों व डेढ़ सौ स्वजातीय बंधुओं की  आयोजित महासभा में पर्यवेक्षक द्वय संजय केशरी प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विनोद केशरी प्रदेश संगठन मंत्री की उपस्थिति तथा चुनाव अधिकारी अनिल कुमार केशरी की देखरेख में सर्व सम्मति से मनोज केशरी जिलाध्यक्ष,बिरजू केशरी महामंत्री तथा अरूण कुमार केशरी कोषाध्यक्ष चयनित किए गए। इसके अलावे पप्पू केशरी, मिथिलेश केशरी, सुनील केशरी,ओम प्रकाश केशरी, अशोक केशरी क्रमशः उपाध्यक्ष, बृज बिहारी केशरी, शंकर केशरी, नारायण केशरी, दिलीप केशरी, क्रमशः संगठन मंत्री, संतोष केशरी, गोपाल केशरी मंत्री, धनंजय केशरी, सुनील, प्रमोद सूचना मंत्री, नंदलाल केशरी, रामेश्वर जी केशरी संरक्षक, सिरिश गुप्ता, अनिल केशरी विधि व कानूनी सलाहकार चयनित किए गए। 

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा कुलगोत्राचार्य महर्षि कश्यप ऋषि की फोटो प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों व समस्त पदाधिकारियों का बलिया व रेवती नगर इकाई के अध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि संजय केशरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में 20% वैश्य समाज है। जिसमें 3 % केसरवानी वैश्य समाज के लोग है। बावजूद अन्य वैश्य समाज की तुलना में राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक दृष्टिकोण से हम सभी काफी पीछे है। इसके लिए बच्चों की शिक्षा के साथ समाज के लोग को राजनीति में भी सक्रिय होना चहिए। उन्होंने ऐतिहासिक व सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को चयनित किए जाने के लिए  उपस्थित स्वजातीय बंधुओं की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। इस दौरान लल्लू केशरी, उमाशंकर केशरी,मदन केशरी, संतोष केशरी, गोपाल जी केशरी ,भोला केशरी, सूरज केशरी,विनय केशरी , बबलू केशरी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नंदलाल केशरी व संचालन अनिल कुमार केशरी ने किया।


पुनीत केशरी

No comments