Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

फर्नीचर दुकान में चोरी का खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार


बाइक समेत एलईडी लाइट, कटर, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन व अन्य सामान बरामद

दुबहड़ (बलिया)। दुबहड़ थाना पुलिस ने फर्नीचर की दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर चोरी का सामान और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप यादव (21) पुत्र वीरेंद्र यादव, निवासी घुरवा नगरी, पठखौली, थाना सुखपुरा, बलिया के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, ग्राम स्वरूबांध स्थित फर्नीचर की दुकान में चोरी की घटना को लेकर दुकानदार ने पांच सितंबर को दुबहड़ थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 96/2026 में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

रविवार को उपनिरीक्षक राजबहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, लंबित विवेचनाओं और वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में वांछित अनूप यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक एलईडी फोकस लाइट, दो अन्य एलईडी फोकस लाइट, काले रंग का एक साउंड स्पीकर, लाल-भूरे रंग की दो कटर मशीन, एक ड्रिल मशीन, हरे-सफेद रंग की एक सेटर मशीन, लाल-भूरे रंग के दो इलेक्ट्रॉनिक प्लेनर, एक वेल्डिंग मशीन तथा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 60 BA 3595) बरामद की गई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस टीम में शामिल रहे

उपनिरीक्षक राजबहादुर सिंह, कांस्टेबल संजय पासवान, तरुण मिश्रा, आलोक चौहान, सहदेव वर्मा और नितिन मौर्या शामिल रहे।


रीपोर्ट त्र्यंबक पांडे गांधी

No comments