Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचने निकले एसपी,दशहरा- नवरात्र शांतिपूर्ण कराने को किया रूट मार्च




गड़वार(बलिया)दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शुक्रवार की देर शाम नगर पंचायत रतसर में पुलिस अधीक्षक डा०ईरज राजा के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा,क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के साथ पैदल मार्च की। गांधी आश्रम चौराहा,बीका भगत के पोखरा स्थित रामलीला मंच,पकड़ी तर बाजार,जामा मस्जिद होते हुए दक्षिणी चट्टी तक पैदल मार्च के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील स्थानों और आसपास के क्षेत्रों को गहनता से निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित गश्त करने,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कोई सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किए। एसपी ने संभ्रांत लोगों और श्रद्धालुओं से बातचीत कर त्योहार शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। रूट मार्च में थाना प्रभारी गड़वार हितेश कुमार, चौकी प्रभारी रतसर बांक बहादुर सिंह सहित एसआई,हेड कांस्टेबल व महिला आरक्षी शामिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments