Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार ने सरयू नदी के बाढ़ से घिरे नवकागांव व देवपुर मठिया का नाव से किया निरीक्षण







रेवती (बलिया)    सरयू नदी का जलस्तर इस समय तेजी से बढाव पर है। चांदपुर में नदी का जलस्तर ख़तरे के निशान 58 मीटर से एक मीटर ऊपर बढाव पर है। जलस्तर बढ़ने से चांदपुर से देवपुर मठिया रेगुलेटर तक 15 कि.मी. तक नदी टीएस बांध से सट कर बह रही है। क्षेत्र के नवकागांव के 150 घर, देवपुर मठिया के 50 तथा वशिष्ठनगर गांव के धूपनाथ व बैजनाथ के डेरा के 60 घर नदी के पानी से घिर गए है। लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित हैं। रविवार को बैरिया के न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार ने बीडीओ रेवती शकील अहमद, कानूनगो बब्बन राम, लेखपाल प्रदीप पासवान, प्रधान संजय यादव तथा प्रधान प्रतिनिधि अनिल पासवान के साथ नाव से सरयू नदी के बाढ़ से घिरे नवकागांव व देवपुर मठिया का निरीक्षण किया। निरीक्षक के उपरांत उन्होंने लेखपाल से नदी से घिरे गांव के लोगों के लिए भोजन तथा मवेशियों के लिए चारा पानी आदि का प्रबंध किए जाने हेतु निर्देशित किया।

रीपोर्ट  -पुनीत केशरी

No comments